आजमगढ़: अर्द्धसैनिक बल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के थाना रानी की सराय पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अर्द्धसैनिक बल में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सरकारी एवं अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप है।पुलिस के अनुसार, 20 मई 2026 को रानी की सराय थाना क्षेत्र के अंधौरी गांव निवासी पंकज यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे धोखाधड़ी की। मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई, जिसमें अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रानी की सराय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह करीब 8:36 बजे जनपद मऊ के मोहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन गुमटी के पास से वांछित आरोपी मुन्ना शर्मा (48 वर्ष) निवासी पिपराकला, थाना खजुरी, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर युवाओं को नौकरी का झांसा देकर धन उगाही करता था। आरोपी के खिलाफ असम के कामरूप (मेट्रो) जिले में भी फर्जी दस्तावेज और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *