राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान, पम्पलेट वितरण व रिफ्लेक्टर टेप लगाकर किया गया जागरूक

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 08 जनवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात संजय कुमार पाल के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न चौराहों व तिराहों पर विशेष अभियान चलाया।अभियान के दौरान आमजन, राहगीरों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए। साथ ही हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साइकिल, दोपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, टैम्पू एवं मालवाहक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, जिससे रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें तथा सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *