डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ की नई कार्यकारिणी घोषित, 3 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित नीलकंठ होटल में शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ की एल्डर कमेटी, चुनाव अधिकारी एवं निर्वाचित पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान वार्षिक चुनाव वर्ष 2025-26 के संबंध में प्रेस वार्ता भी की गई।एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्री उमाशंकर यादव एडवोकेट एवं चुनाव अधिकारी श्री संतोष कुमार मिश्र ने विधिक प्रक्रिया के तहत कराए गए चुनाव की जानकारी देते हुए निर्वाचित पदाधिकारियों का विवरण प्रस्तुत किया। घोषित परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर श्री राम प्रताप राय, सचिव पद पर श्री विवेक सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार श्रीवास्तव तथा कोषाध्यक्ष पद पर श्री कृष्ण दत्त सिंह और सह सचिव पद पर धर्मेन्द्र कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं। शेष कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 3 फरवरी 2026 को निर्धारित किया गया है।चुनाव अधिकारी श्री संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में बाईलाज के मार्गदर्शन एवं उसके अनुरूप संपन्न कराया गया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को अधिवक्ता हित में कार्य करने, बार एवं बेंच के बीच सामंजस्य बनाए रखने तथा संस्था की गरिमा को ध्यान में रखते हुए दायित्व निभाने की सलाह दी। साथ ही सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *