आजमगढ़ सलमानी हॉस्पिटल में मरीज देखने आए सपा MLA नफीस अहमद के साथ आए युवक ने अस्पताल के स्टाफ के साथ की मारपीट लहराया पिस्टल वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शहर के ब्रह्मस्थान स्थित एक अस्पताल में गुरुवार को आईसीयू में भीड़ न लगाने की मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि विधायक के साथ आए युवक ने अस्पताल के स्टाफ के साथ जमकर मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान युवक ने पिस्टल भी निकाल ली, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल के कर्मी सहम गए। पीड़ित सूरज मौर्य ने बताया कि वह अस्पताल के आईसीयू में ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान एक मरीज के पास कई लोग मौजूद थे, जिन्हें उसने बाहर जाने के लिए कहा। इस बात पर एक व्यक्ति भड़क गया और उससे बहस करने लगा। आरोप है कि आईसीयू से बाहर आते ही उसने सूरज मौर्य के साथ मारपीट शुरू कर दी और पिस्टल निकालकर धमकाने लगा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। सूचना मिलने पर ब्रह्मस्थान चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस संबंध में सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि अस्पताल में मारपीट का वीडियो सामने आया है। पुलिस मामले का संज्ञान लेकर जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *