
आजमगढ़ कोतवाली साइबर टीम की तत्परता से पीड़ितों को मिला न्याय
गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद की थाना कोतवाली की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर फ्रॉड का शिकार हुए दो पीड़ितों को कुल ₹30,900 की ठगी गई राशि सफलतापूर्वक वापस कराई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार साइबर पोर्टल पर अलग-अलग आवेदनों के माध्यम से नितेश कुमार एवं सुधाकर मौर्य ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतों के संज्ञान में आते ही थाना कोतवाली की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल आजमगढ़ के माध्यम से आवश्यक विधिक प्रक्रिया अपनाई।कार्रवाई के दौरान पीड़ित नितेश कुमार के खाते से ठगे गए ₹23,000 तथा सुधाकर मौर्य के खाते से ठगे गए ₹7,900, कुल ₹30,900 की धनराशि बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से वापस कराई गई, जिससे पीड़ितों को बड़ी राहत मिली।साइबर टीम द्वारा पीड़ितों को जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
1️⃣ उ0नि0 रवि प्रकाश गौतम – थाना कोतवाली, आजमगढ़2️⃣ का0 नीरज कुमार – थाना कोतवाली, आजमगढ़3️⃣ म0का0 उषा वर्मा – थाना कोतवाली, आजमगढ़
