

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। तीन दिन से लापता सदर तहसील के अमीन सुरेश उपाध्याय का शव मंगलवार को सिधारी थाने से महज 700 मीटर दूर बसपा कार्यालय के निकट रामपुर गांव के सिवान में सरसो के खेत में मिला। सूचना मिलते ही एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एसडीएम सदर नरेंद्र गंगवार, सीओ सिटी शुभम तोड़ी, सिधारी थाना और शहर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने प्रशासन और पुलिस लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले चेत जाते अधिकारी तो सुरेश की हत्या नहीं होती। इस घटना को लेकर संग्रह अमीन संघ तहसील सदर ने आक्रोशित है। बुधवार अध्यक्ष को संग्रह अमीनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अमीन के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने और अनुसेवकों को अन्य कार्यों से हटाकर वसूली कार्य हेतु संग्रह अमीनों के साथ लगाये जाने की मांग की।इस दौरान संग्रह अमीनों का कहना था कि प्रशासन की लापरवाही से उक्त अमीन की हत्या कर दी गयी। संघ ने निर्णय लिया है कि सुरेश उपाध्याय संग्रह अमीन के हत्यारों की गिरफ्तारी तक वसूली के कार्यों का बहिष्कार करते हुए, तहसील-सदर के प्रांगण धरने पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के साथ बैठेंगें। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
