गंभीरवन में 18 अंत्योदय कार्ड काटे जाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के विकास खंड रानी की सराय स्थित ग्रामसभा गंभीरवन में अंत्योदय (लाल) कार्ड काटे जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी रामकेवल यादव ने प्रधान की सह पर प्रधानी की रंजिशवश 84 में से 18 गरीब और पात्र लोगों के अंत्योदय कार्ड काट दिए।ग्रामीणों का कहना है कि कार्ड बहाल करने के नाम पर उनसे पैसे और राजनीतिक दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उनके नाम सूची से हटा दिए गए। पीड़ितों ने फूड सप्लाई इंस्पेक्टर और जिला पूर्ति अधिकारी से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।मजबूर होकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच, कटे हुए 18 अंत्योदय कार्डों को तत्काल बहाल करने और जांच पूरी होने तक राशन उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *