आजमगढ़ पुलिस लाइन में एएसपी विवेक त्रिपाठी को भावभीनी विदाई

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर दी शुभकामनाएं, सीतापुर में नई तैनाती

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) विवेक त्रिपाठी के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनका तबादला अपर पुलिस अधीक्षक (केन्द्रीय भंडारण) जनपद सीतापुर के लिए हुआ है।समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने विवेक त्रिपाठी को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्राधिकारियों—नगर, सदर, लालगंज, फूलपुर व बुढ़नपुर—के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने त्रिपाठी को माल्यार्पण कर उनके कार्यकाल की सराहना की और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *