



वायरल वीडियो पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जनसुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी
गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करना युवकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में कुछ युवक एक्सप्रेसवे पर वाहन के सामने खड़े होकर फोटो और वीडियो बनाते नजर आ रहे थे, जिससे न केवल यातायात बाधित हो रहा था, बल्कि अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना मुबारकपुर पुलिस ने जांच शुरू की और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में अम्मान (19), नावेद (20), अनवर (27), राहत अली (25) और दानिश (19) शामिल हैं, जो सभी पुरारानी, थाना मुबारकपुर के निवासी हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। साथ ही, आमजन से अपील की है कि एक्सप्रेसवे या किसी भी सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह की खतरनाक गतिविधियों से बचें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
