UGC नियमों को लागू करने की मांग, छात्रों व अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। महाविद्यालयों व संस्थानों में UGC के नियमों को लागू करने की मांग को लेकर छात्र छात्राओं और अधिवक्ताओं ने मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि हम छात्र, छात्रा एवं प्रतिनिधिगण आजमगढ़ उत्तर प्रदेश UGC विल को लागू करने की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। यह विधेयक सामाजिक न्याय, छात्र सुरक्षा शिक्षा में भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता का माहौल बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है। इसे बिना किसी देरी के लागू किया जाए। मांग किया गया कि जल्द से जल्द UGC के निर्धारित नियमों को लागू करने हेतु संबंधित संस्थाओं को निर्देशित करें ताकि शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहे।इस दौरान मेंहनगर विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी सत्यम यादव, पूर्व छात्र नेता एडवोकेट प्रदीप कुमार, पुरुष छात्र नेत्री एडवोकेट विमला यादव, महेंद्र कुमार हेमंत कुमार अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *