जनपद गोंडा एवं अयोध्या में हुई हत्याओं, बाराबंकी में सांसद चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की उच्चस्तरीय जांच की मांग, आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष धर्मवीर भारती के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनहित एवं सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में जनपद गोंडा एवं अयोध्या में हुई हत्याओं, बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले, पंचायत सहायकों की मांगों, 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण तथा धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों के समाधान की मांग की गई।पार्टी ने आरोप लगाया कि 13 सितंबर 2026 को बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल में चंद्रशेखर आजाद के काफिले को रोके जाने के बाद पथराव और हिंसक हमला किया गया, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं और वाहनों को नुकसान पहुंचा। पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।ज्ञापन में घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने, दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच कर लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई।इस दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शेषनाथ राव, जिला संयोजक एहसान कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *