बिजली कटौती को लेकर भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन स्तर से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित अवधि तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश हैं, लेकिन कई फीडरों और सबस्टेशनों पर स्थानीय स्तर पर लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।ज्ञापन में हरिवंश मिश्र ने कहा कि कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बेहद कम समय के लिए हो रही है, जिससे ग्रामीण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान का आश्वासन तो दिया जाता है, लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद फोन नहीं उठाया जाता या बाद में फोन स्विच ऑफ कर लिया जाता है।भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से मांग की कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही जिलाधिकारी आजमगढ़ को जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएं।ज्ञापन की प्रतिलिपि ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा, आजमगढ़ के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, मंडलायुक्त आजमगढ़ मंडल और जिलाधिकारी आजमगढ़ को भी भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *