




गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। विद्यालय में मदर्स डे का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय “माँ: पहला गुरु” रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री राजेंद्र प्रसाद यादव, निदेशिका श्रीमती कंचन यादव तथा उपप्रधानाचार्य श्री संजय कुमार विश्वकर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने माँ के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने “माँ की ममता” पर समूह गीत प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया, वहीं माँ के त्याग और स्नेह पर आधारित लघु नाटिका ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में आमंत्रित माताओं ने बच्चों की प्रतिभा और प्रस्तुति देखकर गर्व महसूस किया।समारोह के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी माताओं को स्मृति चिन्ह एवं बच्चों द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित कार्ड भेंट किए गए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि माँ जीवन की पहली शिक्षिका होती है, जिसकी सीख व्यक्ति के पूरे जीवन में मार्गदर्शन करती है। वहीं निदेशिका श्रीमती कंचन यादव ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में माँ के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता की भावना विकसित करना है।
