आजमगढ़:‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी, पुलिस ने 21,500 रुपये कराए वापस

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना सिधारी क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए युवक को पुलिस की तत्परता से बड़ी राहत मिली है। अज्ञात कॉलर द्वारा खुद को साइबर पुलिस अधिकारी बताकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाते हुए 21,500 रुपये ठग लिए गए थे, जिन्हें अब वापस करा दिया गया है। सिधारी थाना क्षेत्र के चौबाना निवासी विवेक चौधरी को एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को साइबर पुलिस अधिकारी बताया। उसने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का भय दिखाते हुए आरोप लगाया कि वह आपत्तिजनक वेबसाइट देख रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। डर के कारण विवेक ने जल्दबाजी में 21,500 रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थाना सिधारी की साइबर टीम ने साइबर सेल आजमगढ़ की मदद से त्वरित कार्रवाई की। नियमानुसार प्रक्रिया अपनाते हुए पीड़ित के खाते में पूरी रकम 21,500 रुपये वापस करा दी गई।जनता से अपीलपुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि किसी भी अज्ञात कॉल पर भरोसा न करें। ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचें। ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी भ्रामक बातों से सावधान रहें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *