बैंक धोखाधड़ी मामले में फरार अभियुक्त पर कुर्की की कार्रवाई तेज, घर पर चस्पा हुआ नोटिस

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में बैंक धोखाधड़ी और गबन के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, वांछित अभियुक्त दीनदयाल उपाध्याय की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। इसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के आदेश पर उसके घर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया और डुगडुगी बजाकर उद्घोषणा कराई गई।मामला इंडसइंड बैंक से जुड़ा है, जहां शाखा प्रबंधक की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने बैंक के तीन ग्राहकों के खातों से बिना अनुमति धनराशि निकालकर गबन किया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी गतिविधियां संदिग्ध और संगठित अपराध से जुड़ी प्रतीत होती हैं।पुलिस ने साफ किया है कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *