आजमगढ़ पुलिस को बड़ी उपलब्धि आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान, सभी 24 थाने भी टॉप पर

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में आजमगढ़ पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आईजीआरएस पोर्टल पर मार्च माह की समीक्षा में आजमगढ़ जनपद को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।शासन स्तर पर मासिक रैंकिंग शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर तय की जाती है। आजमगढ़ पुलिस ने न केवल सभी शिकायतों का समय पर समाधान किया, बल्कि पोर्टल पर उनकी प्रभावी आख्या भी दर्ज की। यही कारण रहा कि जनपद को नंबर-1 रैंकिंग मिली।खास बात यह रही कि जनपद के सभी 24 थानों—जैसे कोतवाली, मुबारकपुर, निजामाबाद, अतरौलिया, कप्तानगंज, सिधारी, फूलपुर, मेहनगर समेत अन्य—को भी अपनी-अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।रैंकिंग का निर्धारण फरियादियों द्वारा दिए गए फीडबैक के आधार पर किया जाता है, जो इस उपलब्धि को और अधिक महत्वपूर्ण बनाता है।पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मिली इस सफलता से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और संतुष्टि का स्तर बढ़ा है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उच्च अधिकारियों ने भी आजमगढ़ पुलिस टीम की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *