बधाई मांगने गए किन्नरों पर हमला,मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, किन्नर समुदाय ने डीएम-एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। पल्हना ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हटवा, पोस्ट मेहनगर में बधाई मांगने गए किन्नर समुदाय के लोगों ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में रूबी किन्नर, मैना किन्नर, मिष्ठी किन्नर, बहोगी किन्नर, पिंक्की किन्नर, मोना किन्नर, मोनिका किन्नर और निशा किन्नर ने बताया कि 14 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे वे ग्राम हटवा में बधाई मांगने के लिए गए थे। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे संगीता किन्नर के पति संतोष राजभर, सोनी किन्नर के पति आर्यन कुमार, नेहा किन्नर समेत कुछ अन्य लोगों और बाहरी युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। घटना में मैना किन्नर, मिष्ठी किन्नर और बहोगी किन्नर को सिर में चोटें आईं और उन्हें टांके भी लगे हैं। पीड़ितों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने थाना मेहनगर में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि करीब एक वर्ष पूर्व 20 दिसंबर 2025 को जनपद मऊ में भी संगीता किन्नर के ग्रुप के लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। पुरानी रंजिश को लेकर लगातार परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।पीड़ित किन्नरों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि भविष्य में रूबी किन्नर या उनके साथियों पर कोई जानलेवा हमला होता है तो इसके लिए नामजद विपक्षी जिम्मेदार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *