बिजली बिल जमा करने जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। बिजली का बिल जमा करने साइकिल से अतरौलिया जा रहे एक अधेड़ को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और 1033 एंबुलेंस की मदद से उन्हें अतरौलिया स्थित 100 शैया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।महंगूपुर ढाहर गांव निवासी राम सीजोर (60) पुत्र जीवलाल मंगलवार को साइकिल से घर से बिजली का बिल जमा करने अतरौलिया जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह तेजापुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर चढ़ रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने से राम सीजोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 1033 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस और लोगों की मदद से घायल को 100 शैया अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *