अन्तरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। के बरदह थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अन्तरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और औजार बरामद किए हैं। आपको बता दे की 28/29 मार्च की रात उसुरगांवा स्थित एक एजेंसी का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू की। 30 मार्च को बर्रा चौराहे पर चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार 5 संदिग्धों को रोका गया। तलाशी में इनके पास से चोरी का सामान और औजार बरामद हुए, जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से इन्वर्टर, स्टेप्लाइजर, केबल चांदी जैसी पायल चोरी के औजार ₹600 नगद 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *