मुंबई से खोए हुए कुल 80 एंड्राइड फोन आजमगढ़ पुलिस ने बरामद कराए, बरामद मोबाइल फोन की कीमत लगभग 16 लाख रुपए

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़ पुलिस ने मुम्बई से खोए हुए कुल 80 एण्ड्रायड मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये है, बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है। सीआईआर टीम आजमगढ़ ने तत्परता व तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए इन मोबाइल फोनों को विधिवत मुम्बई पुलिस को सुपुर्द किया है, इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन की बाइट ने बताया कि मुंबई में जो फोन खोए हुए थे । जिसकी शिकायत पोर्टल पर कराई गई थी इनमें से कई फोन की लोकेशन आजमगढ़ मऊ और बलिया में पाई गई । मुंबई पुलिस की 4 सदस्य टीम आजमगढ़ आई और हमारी टीम के सहयोग से 80 फोन बरामद किए गए जिन्हें मुंबई पुलिस को सुपुर्द कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *