मेंहनगर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। तहसील मेंहनगर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई। अधिकारियों ने शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया।इस अवसर पर प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आमजन की शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *