

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” के निर्देश पर रविवार को आजमगढ़ के सर्किट हाउस में पार्टी के युवा प्रकोष्ठ एवं किसान प्रकोष्ठ की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने का आह्वान किया।बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) बलबीर सिंह ‘शिवाजी’ रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि समीक्षा बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करना है।जिला मंत्री अमित सिंह ‘प्रिन्स’ और जिला सचिव आशीष सिंह ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भइया के नेतृत्व में प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।बैठक में जिला सचिव आशीष सिंह, लालगंज विधानसभा अध्यक्ष ऋषभ सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शिवम सिंह, पंकज सिंह, शिवम ठाकुर, जुगनू बाबा, मयंक, राजवीर, अर्पित सहित जिले के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
