आजमगढ़ पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव, आजमगढ़। जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के महुआरी मठिया गांव में बीती रात घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। गुस्साए पति ने पत्नी को इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने शोर-गुल सुनने के बावजूद न तो विरोध किया और न ही पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मृतका के बड़े बेटे ने पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, महुआरी मठिया गांव निवासी सुनील यादव और उसकी पत्नी सुनीता यादव (34) के बीच देर रात करीब 12 बजे किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर सुनील ने सुनीता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने से सुनीता की मौत हो गई। सूचना मिलते ही तरवां पुलिस मौके पर पहुंची। मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति सुनील यादव को हिरासत में ले लिया गया है और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *