

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मैंनपारपुर गाँव निवासी रामसमुझ यादव ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि 25 जुलाई की रात में जमीनी विवाद को लेकर उनके विपक्षी एकजुट होकर गाली गलौज करते हुए मेरे दरवाजे पर आ गए। और मेरे पिता बाबूराम, माता नीलम देवी तथा बहन आंचल को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिए। 26 जुलाई को निजामाबाद थाना में मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई जिससे आरोपीगण का जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया।
