आजमगढ़: हत्या के प्रयास के मामले में सिधारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त तवा समेत आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना सिधारी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तवा भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी व पुलिस टीम ने ग्राम सरफुद्दीनपुर से आरोपी शिवकुमार यादव को बुधवार शाम 3:41 बजे गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तवा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना सिधारी में मु0अ0सं0 314/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *