गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश मंत्री सहजानंद राय व निवर्तमान जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने मंदिरों व आश्रम में महंत का किया सम्मान

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने आजमगढ़ के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर गुरु परंपरा का सम्मान किया तथा संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने गणेश मंदिर, दक्षिण मुखी माता मंदिर तथा प्रसिद्ध चंद्रमा ऋषि आश्रम पहुंचकर महंत महाराज जी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही माल्यार्पण कर उन्हें मिठाई भेंट की और गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही ज्ञान, संस्कार और जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज को सदैव सकारात्मक दिशा देता है तथा राष्ट्र निर्माण में आध्यात्मिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण की कामना करते हुए पूजा-अर्चना भी की। मंदिर एवं आश्रम परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी उन्होंने गुरु परंपरा के महत्व पर चर्चा की और सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। महंत महाराज जी ने सहजानंद राय को आशीर्वाद देते हुए उनके सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की।इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा,पल्हनी मंडल अध्यक्ष शशिकांत विश्वकर्मा,वरिष्ठ नेता श्यामनारायण सिंह,रविशंकर तिवारी,नीरज सिंह,मुंशी निषाद,अभिषेक गुप्ता,मयंक श्रीवास्तव,सौरभ कन्नौजिया,मोनू विश्वकर्मा,दिनेश राय आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *