आजमगढ़: पशु चोरी, तस्करी और गोकशी के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 11 टीमें रवाना

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में पशु चोरी, पशु तस्करी और गोकशी जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बुधवार को नगर सर्किल क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गठित 11 पुलिस टीमों को 45 चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश देने हेतु रवाना किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के मार्गदर्शन में सभी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश और ब्रीफिंग दी गई। इसके बाद पुलिस टीमों ने एक साथ अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान शुरू किया।पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य यह सत्यापित करना है कि चिन्हित अपराधी अब भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं या अपराध का रास्ता छोड़ चुके हैं। साथ ही वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना भी इस अभियान का लक्ष्य है।पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान प्राप्त तथ्यों और कार्रवाई के परिणामों के आधार पर संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *