


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र में वाहन चोरी और नकबजनी जैसे जघन्य अपराधों में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहा था और उस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था।पुलिस के अनुसार, 31 जनवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश की तहरीर पर थाना दीदारगंज में मु0अ0सं0 19/2026 धारा 2ख(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्तगण आर्थिक लाभ के उद्देश्य से वाहन चोरी व नकबजनी जैसे अपराधों को अंजाम देते थे, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था।मामले में नामजद अभियुक्तों में बीरु कुमार, शनि गौतम और जय कुमार गौतम शामिल थे। इनमें से बीरु कुमार पुत्र फिरन्ती निवासी आमगांव, थाना दीदारगंज फरार चल रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारीशुक्रवार सुबह लगभग 7:30 बजे उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त सुघरपुर बॉर्डर तिराहा पर मौजूद है और भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान बीरु कुमार (उम्र लगभग 21 वर्ष) के रूप में बताई। सत्यापन के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।अभियुक्त का आपराधिक इतिहासपुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी व आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मीकार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल तेरसू यादव और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार यादव शामिल रहे।
