आजमगढ़ मंगलवार श्रृंगार मंडली ने विधि-विधान से पूजा-पाठ कर बदलवाया बाबा भंवरनाथ मंदिर का पावन ध्वज, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। पावन श्रावण मास के अवसर पर आजमगढ़ के प्रसिद्ध बाबा भंवरनाथ मंदिर में मंगलवार श्रृंगार मंडली की ओर से विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के ध्वज का परिवर्तन कराया गया। ध्वज परिवर्तन से पूर्व भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजन-अर्चन किया गया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई। सावन माह के चलते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर अनिल शुक्ला, नितिन मोहन सिंह, शिवम दीक्षित, विशाल वर्मा, नवीन रस्तोगी, जटाशंकर वर्मा, वीरेंद्र उपाध्याय, राहुल जायसवाल, सुमित सेठ, पिंटू यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से ध्वज परिवर्तन का यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *