सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सामाजिक समस्या रैली में 51 प्रबुद्ध ब्राह्मणों का आशीर्वाद, 2027 के लिए एनडीए को समर्थन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सामाजिक समस्या रैली में उस समय खास माहौल बन गया, जब मंच पर 51 प्रबुद्ध ब्राह्मण एक साथ मौजूद रहे। सभी ब्राह्मणों ने एक स्वर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को आशीर्वाद देते हुए वर्ष 2027 के चुनाव में जीत की शुभकामनाएं दीं।
रैली के दौरान ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे विकास, सामाजिक समरसता और सम्मान की राजनीति के साथ खड़े हैं। मंच से उन्होंने एनडीए गठबंधन को 2027 में मजबूत समर्थन देने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। वक्ताओं ने सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। ब्राह्मणों ने कहा हम सभी 51 प्रबुद्ध ब्राह्मण आज इस मंच से ओम प्रकाश राजभर जी को आशीर्वाद देते हैं। 2027 में एनडीए की जीत सुनिश्चित हो, यही हमारी कामना है। समाज के हित में जो कार्य हो रहा है, हम उसके साथ खड़े हैं। रैली को लेकर क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और इसे 2027 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *