संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिसकर्मी के रील देखने का मामला, जांच के बाद होगी कार्रवाई: सीओ सिटी शुभम तोदी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा मोबाइल पर रील देखने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आए इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक पुलिसकर्मी के रील देखने संबंधी मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में जांच प्रचलित है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुनवाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *