असाध्य रोगों से जूझ रहे 5 मरीजों को विधायक निधि से ₹7.70 लाख की सहायता, बोले डॉ. संग्राम यादव- जनता की सेवा ही असली पूंजी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

आशीष निषाद,अतरौलिया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव ने गंभीर एवं असाध्य बीमारियों से पीड़ित पांच जरूरतमंद मरीजों को विधायक निधि से कुल 7.70 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस सहायता से इलाज के लिए आर्थिक संकट का सामना कर रहे परिवारों को बड़ी राहत मिली है।विधायक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामसभा खदेरूपट्टी निवासी श्रेयांश सोनी (पुत्र दुर्गा सोनी) को कैंसर के उपचार के लिए 4 लाख रुपये, ग्रामसभा खरैला निवासी मनभावती पांडेय (पत्नी सुनील पांडेय) को उदर रोग के इलाज के लिए 1.50 लाख रुपये, ग्रामसभा कोठरा निवासी बालचंद्र कन्नौजिया (पुत्र संतु) को हृदय रोग के उपचार हेतु 1 लाख रुपये, बूढ़नपुर निवासी विमला देवी (पत्नी राम अजोर गुप्ता) को उदर रोग के इलाज के लिए 70 हजार रुपये तथा गजेंधरपट्टी निवासी मटरू (पुत्र सुरली) को न्यूरो संबंधी बीमारी के उपचार के लिए 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई।इस अवसर पर विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि जनता की सेवा ही उनके सार्वजनिक जीवन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी जरूरतमंद का इलाज प्रभावित न हो, इसके लिए विधायक निधि का उपयोग जनहित में लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ा रहना जनप्रतिनिधि का दायित्व है और आगे भी जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता जारी रहेगी।आर्थिक सहायता मिलने पर मरीजों के परिजनों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली मदद से इलाज कराने में बड़ी सहूलियत मिलेगी। विधायक ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *