आजमगढ़ में पहली शूटिंग रेंज का उद्घाटन, बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा नया मंच

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले की सर्वप्रथम ‘शूटिंग रेंज’ का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन अंपायर श्री अजेन्द्र राय एवं विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री पुनीत राय ने संयुक्त रूप से शूटिंग रेंज का शुभारंभ किया।इस अवसर पर संस्था के संस्थापक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव ने मुख्य अतिथि श्री अजेन्द्र राय एवं विशिष्ट अतिथि श्री पुनीत राय को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।संस्था के संस्थापक एवं प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि जिले में पहली बार शूटिंग रेंज की शुरुआत की जा रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा और कौशल को निखारना है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के माध्यम से बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे भविष्य में ओलंपिक जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता के लिए सक्रिय एवं जागरूक होंगे।मुख्य अतिथि श्री अजेन्द्र राय ने कहा कि सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शुरू की गई शूटिंग रेंज से बच्चों में एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना विकसित होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन करेंगे।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित समस्त अध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *