आजमगढ़ फर्जी दस्तावेज बनाकर 33 लाख की जमीन ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में जमीन के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।आपको बता दे की मधुबन कन्धरापुर निवासी रूद्रान्श राय ने शिकायत दी थी कि कृष्ण चन्द्र राय व उसके सहयोगियों ने कोडर अजमतपुर स्थित भूमि को असली बताकर कूटरचित नक्शा व दस्तावेज दिखाए और किस्तों में भुगतान के नाम पर कुल 33,30,000 रुपये ठग लिए। बाद में जांच में सामने आया कि दिखाई गई जमीन का बड़ा हिस्सा बंजर और गलत गाटा संख्या का था। जब पीड़ित ने पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज, धमकी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कही। इस पर थाना कोतवाली में विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले का मुख्य अभियुक्त कृष्ण चन्द्र राय को 8 मार्च 2026 को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 23 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बाग लखराव पुलिया के पास से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेन्द्र कुमार, अभय कुमार, विजय कुमार, महेन्द्र कुमार और दीपक शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि ठगी की रकम उनके खातों में आई थी, जिसे निकालकर मुख्य आरोपी और उसके परिवार के साथ आपस में बांट लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र कुमार के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *