आजमगढ़ जिलाधिकारी व एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के साथ जिला कारागार आजमगढ़ का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर, कैदियों के बैरक, भोजनालय, सीसीटीवी व्यवस्था तथा चिकित्सालय का गहन जायजा लिया। इस दौरान व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, सुरक्षा और कैदियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, वहीं एसएसपी ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही। अधिकारियों ने कहा कि कारागार में सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *