आजमगढ़ साइबर ठगी का शिकार बने युवक को पुलिस ने दिलाए 16 हजार रुपये वापस

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच कोतवाली साइबर प्रभारी रवि गौतम और उनकी टीम की त्वरित कार्रवाई से एक पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। कोतवाली थाना क्षेत्र के काली चौरा निवासी अरुण कुमार सिंह के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों द्वारा बिना उनकी जानकारी के 16,000 रुपये डेबिट कर लिए गए थे।पीड़ित द्वारा मामले की सूचना थाना कोतवाली आजमगढ़ को दी गई, जिसके बाद साइबर टीम कोतवाली द्वारा तत्काल NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई (शिकायत संख्या – 23111250192677)। शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए साइबर और टेक्निकल टीम के सहयोग से नियमानुसार कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप ठगी की पूरी 16,000 रुपये की राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।पुलिस द्वारा आवेदक को भविष्य में साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि कभी भी साइबर फ्राड होता है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, या www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *