

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल ने सोमवार को शहर में विगत 2-3 दिनों से आ रही विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता के कार्यालय में मुख्य अभियंता इंजीनियर रामबाबू,अधीक्षण अभियंता,अधिशासी अभियंता प्रथम ,सहायक अभियंता ,नगर के अवर अभियंतायों से वार्ता कर विद्युत आपूर्ति से सम्बंधित सभी समस्यायों से अवगत कराया । मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया की जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था सही हो जाएगी एवं जर्जर तारों, केबलो का आगणन बनाकर कार्यवाही की जाएगी।प्रतिनिधि मंडल में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री पवन सिंह मुन्ना , जिला उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा ,जिला कोषाध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर ,मंडल अध्यक्ष शशिकांत विश्वकर्मा, बाबू राम चौहान , नगर महामंत्री नीरज सिंह ,सभासद अवनीश चतुर्वेदी ,सभासद पुरुषोत्तम सिंह , अभिषेक गुप्ता मुंशी निषाद एवम समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस संबंध में मुख्य अभियंता इंजीनियर राम बाबू ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए उपभोक्ताओं से लगातार फीडबैक लिया जाता है। इसी क्रम में आज उपभोक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की और शहर की विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए कई अच्छे सुझाव दिए।कुछ क्षेत्रों में केबल संबंधी समस्याओं को ठीक करना। बिजली के खंभों से जुड़ी दिक्कतों को दूर करना। ट्रांसफार्मर से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना।उन्होंने बताया कि अधिकारियों को इन सुझावों पर तुरंत काम करने के निर्देश दे दिए गए हैं।सभी संबंधित विभागों से इस विषय में रिपोर्ट मांगी गई है।उन्होंने आश्वासन दिया है कि ये छोटी-मोटी कमियां हैं, जिन्हें जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा और उम्मीद है कि एक हफ्ते के भीतर उपभोक्ताओं को और भी बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलने लगेगी।मुख्य अभियंता ने इस बात पर जोर दिया कि उपभोक्ताओं का फीडबैक बेहद जरूरी है, क्योंकि बिना इसके समस्याओं को जानकर उन पर अमल करना मुश्किल होता है।
