आजमगढ़ ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना सिधारी पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक ई-रिक्शा (UP50DT 9554) और तीन बैटरियां बरामद की हैं।पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने सफलता हासिल की। 23 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने होमगार्ड ग्राउंड के पास वन विभाग डिपो के निकट से श्याम सुन्दर गौड़ उर्फ शिन्टू और मंगरु चौधरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 20 मार्च की रात उन्होंने अपने साथी सुनील यादव के साथ मिलकर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा चोरी की थी। बैटरियों को अलग-अलग बेचकर पैसे बांटने की योजना थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *