

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी अभियान के तहत आजमगढ़ के ऐतिहासिक बड़ा गणेश मंदिर में संत-महात्माओं और पुजारियों का सम्मान किया गया। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, पूर्व सदर प्रत्याशी गुड्डू मिश्रा तथा वेदांता ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं युवा समाजसेवी ऋत्विक जायसवाल ने मंदिर के महंत पंडित राजेश मिश्रा को अंगवस्त्र भेंट कर माल्यार्पण किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर विनोद राय ने कहा कि गुरु पूजन सनातन संस्कृति की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा है। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा पूरे देश में मठों और मंदिरों में संत-महात्माओं का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा के सम्मान के लिए आयोजित किया गया है।वहीं, ऋत्विक जायसवाल ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमारी सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जीवन के प्रथम गुरु माता-पिता होते हैं और उसके बाद प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अनेक गुरुओं से ज्ञान और संस्कार प्राप्त करता है। उन्होंने सभी गुरुओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय सांस्कृतिक विरासत बताया और इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। सभी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु परंपरा के संरक्षण और सम्मान का संकल्प दोहराया।
