

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई और आपराधिक वर्चस्व का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत कोतवाली पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हुई, जिसमें “नवाब शगिल छोटा अभिषेक सिंह बाबू आजमगढ़ की शान” लिखकर दबंगई और गैंग संस्कृति का प्रदर्शन किया गया था।पुलिस जांच में वीडियो पोस्ट करने वाले की पहचान अभिषेक सिंह पुत्र हरिकेश सिंह निवासी मातवरगंज, थाना कोतवाली के रूप में हुई, जबकि वीडियो में उल्लेखित सागिल पुत्र रसीद अहमद के विरुद्ध पूर्व में भी निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 21 जून को संबंधित युवक को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार इस प्रकार की पोस्टों से आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने की संभावना रहती है तथा सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक सागर कुमार रंगू तथा कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।
