


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर भारत रक्षा दल द्वारा स्थानीय नेहरू हाल में “वीरों को नमन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पथरु यादव एडवोकेट, इंदल चौहान और राजीव श्रीवास्तव ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शहीदों के जीवन संघर्ष, उनके विचारों और बलिदान पर विस्तृत चर्चा की गई, ताकि लोगों को प्रेरणा मिल सके। इस दौरान कई अधिवक्ताओं व नागरिकों ने भारत रक्षा दल की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की और संगठन के उद्देश्यों व अभियानों के साथ जुड़कर कार्य करने का संकल्प लिया।संगठन ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। इनमें डॉक्टर संतोष सिंह, डॉक्टर जावेद साहब, साक्षी पांडे, डॉक्टर मुस्ताक अहमद, राजकुमार आशीर्वाद, यूपी 50 के कार्यकर्ता, अजय यादव, रामाधीन सिंह और मनीष गुप्ता शामिल रहे। इसके साथ ही संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं—शैलेंद्र तिवारी, दीपक जायसवाल, दिनेश मणि, हिमांशु सिंह, इंदल चौहान, प्यारेलाल, जावेद अंसारी, धीर जी, धर्मवीर शर्मा, जैसनिल कुमार, राज नारायण गुप्ता तथा जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं से समाज में अन्याय, शोषण, भ्रष्टाचार और जातिवाद के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न टीमों के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
