सावन में मंदिर मार्गों से मीट, मुर्गा और मदिरा की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सावन माह में शिवभक्तों और कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने शुक्रवार को जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन सौंपकर मंदिरों के आसपास एवं मंदिरों की ओर जाने वाले मार्गों पर संचालित मुर्गा, मीट और मदिरा की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया है कि सावन मास के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंगे पांव कांवड़ लेकर विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने तथा बाबा धाम के लिए रवाना होते हैं। ऐसे में मंदिरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मीट, मुर्गा एवं मदिरा की दुकानों को बंद कराया जाना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा या व्यवधान का सामना न करना पड़े। हरिवंश मिश्रा ने जिलाधिकारी से सभी उपजिलाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, नियमित साफ-सफाई कराई जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं के आवागमन और पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर उचित कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *