

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। फूलपुर थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म तथा तीसरी बहन से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले चार-पांच वर्षों से पीड़ित परिवार के संपर्क में था और खुद को तांत्रिक बताकर झाड़-फूंक के बहाने घर आता-जाता था।पुलिस के मुताबिक, 22 जुलाई को पीड़िता ने थाना फूलपुर में तहरीर देकर बताया कि आरोपी महफूज ने मंत्र-जाप के बहाने उसके माता-पिता को बाहर बैठा दिया और घर के अंदर झाड़-फूंक के दौरान उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया।घटना के बाद पीड़िता की दो सगी बहनों ने भी आरोप लगाया कि आरोपी ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर उन्हें डराकर कई वर्षों तक उनका शारीरिक शोषण किया। विरोध करने या किसी को बताने पर तांत्रिक विद्या से जान से मारने की धमकी देता था।मामले में थाना फूलपुर पर मु.अ.सं. 232/2026 के तहत धारा 65(1), 351(3), 352, 333 बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस ने आरोपी महफूज (40 वर्ष), निवासी गहनी खुर्द, थाना फूलपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
