आजमगढ़ SIR में अनियमितताओं को लेकर सपा का हल्ला बोल, सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की शिकायत

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने SIR में हो रही कथित अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराया और 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में नो मैपिंग, ड्राफ्ट सूची में श्रेणी को लेकर स्पष्टीकरण मांगने,निचले स्तर पर चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों पर भाजपा नेताओं के दबाव नियम संगत कार्य न करने, प्रमाण पत्र के नाम पर मतदाताओं को परेशान करने, फॉर्म-6 की पर्याप्त व्यवस्था न होने, समाजवादी पार्टी के बीएलए से बीएलओ द्वारा समन्वय न किए जाने तथा किरायेदारी के नाम पर फर्जी मतदाता बनाने की साजिश जैसे गंभीर आरोप शामिल रहे।प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनते हुए जिला अधिकारी ने आश्वासन दिया कि SIR प्रक्रिया पूरी ईमानदारी से कराई जा रही है और यदि किसी भी कर्मचारी द्वारा अनियमितता की जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस प्रतिनिधिमंडल में लालगंज सांसद,जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक डॉ. संग्राम यादव, विधायक डॉ. एच.एन. सिंह पटेल, अखिलेश यादव, श्रीमती पूजा सरोज, अजीत कुमार राव सहित अन्य नेता मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी-योगी सरकार संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हर नागरिक को वोट देने का अधिकार दिया, लेकिन भाजपा EIR के नाम पर पिछड़ों, वंचितों, दलितों और अल्पसंख्यकों का वोट कटवाकर उन्हें मतदान से वंचित करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष न रहकर सरकार के हाथ की कठपुतली बन गया है, लेकिन समाजवादी पार्टी किसी भी तरह की गड़बड़ी और साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *