आजमगढ़ हुनर रंग महोत्सव में शामिल होंगे देशभर के कलाकार,करेंगे कला का प्रदर्शन 26 से 30 दिसंबर तक अग्रसेन डिग्री कॉलेज में होगा आयोजित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। हुनर संस्थान जो रंगमंच एवं ललित कलाओं के क्षेत्र में समर्पित एक सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था है, जिसने 24 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे हुनर रंग महोत्सव की प्रेस वार्ता का आयोजन तपस्या क्रिएटिव स्कूल नगर पालिका कॉलोनी के सभागार में किया। इस प्रेस वार्ता में संस्था के सचिव, वरिष्ठ रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने मीडिया के साथियों को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष हुनर रंग महोत्सव का आयोजन 26 से 30 दिसंबर तक पूर्वांचल के शिक्षा जगत के मालवीय पंडित बजरंग त्रिपाठी की स्मृति में श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय के सभागार में किया जाएगा।सुनील दत्त विश्वकर्मा ने कहा कि इस महोत्सव में पूरे देश से 14 नाटकों और सौ से ऊपर लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष कई प्रमुख प्रदेशों जैसे दिल्ली,राजस्थान, बंगाल, उड़ीसा, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ ने अपने कलाकारों को भेजने की स्वीकृति दे दी है। यह महोत्सव अब देश का एक प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन बन चुका है।हुनर रंग महोत्सव का प्रमुख आकर्षण आकर्षण बिहार सरकार द्वारा अम्बपाली पुरस्कार से पुरस्कृत लौंडा नाच व मुखौटा नृत्य के कलाकार सुदामा पांडे, नौटंकी के लिए संगीत नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा पुरस्कृत अष्टभुजा मिश्र, वारिष्ठ नाट्य निर्देशक शिवलाल सागर, भारतेंदु नाटक अकादमी से प्रशिक्षित साक्षी चौहान, सुनील चौहान दिल्ली होंगे। इनके साथ ही, विभिन्न प्रदेशों से आने वाले समूह लोक नृत्य और नाटकों की प्रस्तुतियां भी इस महोत्सव का हिस्सा होंगी। इस आयोजन के प्रमुख संरक्षक डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी, प्रबंधक चिल्ड्रन कॉलेज, हैं, जबकि समाजसेवी अभिषेक जायसवाल दीनू को इस वर्ष का स्वागत अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रेस वार्ता में संस्थान के पदाधिकारी जैसे अजेंद्र राय, गौरव गौरव, मौर्या रमाकांत वर्मा, सपना बनर्जी, संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव, , प्रमोद कुमार सिंह, गजराज प्रसाद, मनीष रतन अग्रवाल, अभिषेक राय तोशी, कमलेश सोनकर, राज पासवान, दीपक जायसवाल, रवि गोंड समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।सुनील दत्त विश्वकर्मा ने कहा कि इस वर्ष का हुनर रंग महोत्सव कला प्रेमियों के लिए एक यादगार अवसर साबित होगा और यह महोत्सव भारतीय कला और संस्कृति के प्रति सम्मान और प्यार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *