

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जनपद आजमगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। उत्कृष्ट, कर्तव्यनिष्ठ एवं शौर्यपूर्ण सेवाओं के लिए जनपद के 03 पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा डीजीपी प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।
➡️इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन को उनके शौर्यपूर्ण एवं सराहनीय कार्यों के लिए डीजीपी प्रशंसा चिन्ह सिल्वर प्रदान किया जाएगा।वहीं,उत्कृष्ट कर्तव्य निर्वहन के लिए
➡️आरक्षी चालक विक्रम सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय, आजमगढ़)
➡️आरक्षी राहुल सिंह (साइबर सेल, जनपद आजमगढ़)
को भी डीजीपी प्रशंसा चिन्ह (Silver) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान आजमगढ़ पुलिस के लिए गर्व का विषय है और साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। जनपद आजमगढ़ पुलिस ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।
