आजमगढ़ नगर पालिका में फर्जी टेंडर का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन की जांच की मांग

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में फर्जी टेंडर को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सभासद अंजली सोनकर ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच की मांग की है।आरोप है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में भारी अनियमितताएं की गई हैं। बिना आवश्यकता के कार्य दर्शाकर सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई गई है।सभासद की ओर से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।वहीं, इस प्रकरण को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और लोगों में भी पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *