आजमगढ़ भंवरनाथ मंदिर की विवादित समिति के पंजीकरण को सहायक रजिस्ट्रार ने किया निरस्त

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। में आस्था के साथ ही विवादों के केंद्र में रहे शहर के समीप देवखरी स्थित बाबा भवन नाथ मंदिर के मामले में सहायक रजिस्टर फॉर्म सोसाइटीज एंड चिट्स आजमगढ़ की तरफ से बड़ा फैसला आया है। मामले में वर्तमान में मंदिर पर काबिज बाबा भवरनाथ मंदिर सेवा समिति का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। मामले में पहले भी जिलाधिकारी की तरफ से जांच कमेटी का गठन किया गया था। इसके अलावा समिति की कई कार्यवाहियों को भी जांच के दायरे में लाया गया था। बता दें कि कुछ महीने पहले मंदिर का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आधी रात को दान पेटिका को खोलकर उसमें से पैसे निकाले जा रहे थे। जिसके बाद हंगामा हुआ था। वहीं यह भी आरोप था कि आम लोगों, व्यापारियों के दान में मिले धन से बने मंदिर भवन व परिसर के कई अन्य भवनों पर समिति ने कब्जा कर उसको किराए पर देकर मोटी वसूली की। लेकिन किसी का हिसाब नहीं रखा गया। सब निजी उपयोग में इस्तेमाल होता रहा। मामले में स्थानीय निवासी तहसीलदार सिंह ने बताया कि उनके पूर्वज पहले मंदिर की देखरेख करते थे। लेकिन बाद में 2013 में दांव पेंच लगाकर नई समिति ने मंदिर की व्यवस्था को संभाल लिया। इसके बाद मंदिर में कई प्रकार की गड़बड़ियों की गई। आर्थिक रूप से कई गबन किया गया और किसी भी आय व्यय का कोई हिसाब नहीं रखा गया। जबकि इसके पूर्व में प्रधान के हाथों में जब समिति थी तब का 3 लाख रुपये आज भी बैंक खाते में जमा है लेकिन इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *