आजमगढ़ में 5 शातिर अपराधियों पर कसा शिकंजा, पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट,अब रहेगी सख्त निगरानी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जनपद पुलिस द्वारा 5 सक्रिय और शातिर अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। इन सभी अपराधियों पर गैंगस्टर, डकैती, लूट, चोरी, धोखाधड़ी और अवैध असलहा रखने जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की संस्तुति के बाद 18 मार्च 2026 को जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदन मिलने के उपरांत यह कार्रवाई की गई। इसके बाद संबंधित थानों में इन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है।आपको बता दे की सिधारी, अहरौला, मुबारकपुर और जीयनपुर थाना क्षेत्रों के इन अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें गैंगस्टर एक्ट, लूट, चोरी, जालसाजी और अवैध हथियार रखने जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। एसएसपी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे सक्रिय और अभ्यस्त अपराधियों की पहचान कर अभियान चलाते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए और कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा और जनपद में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *