आजमगढ़: पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाफिजपुर चौराहे से दबोचा

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हाफिजपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 को एक महिला ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव का निवासी सागर चौहान उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु.अ.सं. 272/2026 के तहत धारा 137(2), 64(1), 87 बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी।इसी क्रम में सोमवार (27 जुलाई 2026) को उपनिरीक्षक उदय शंकर तिवारी एवं कांस्टेबल सुमित कुमार ने हाफिजपुर चौराहे के पास से सागर चौहान (19 वर्ष) पुत्र जगनू चौहान, निवासी बलरामपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *